Language Settings

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी 14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

2 hours ago

4

0

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सूचना पर्ची के जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और यात्रा की व्यवस्था पहले से करने में सुविधा मिलेगी।

14 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित प्रणाली से होगी। इसमें कुल 87 विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। 

परीक्षा शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र में अंतर समझें

अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची प्रवेश पत्र नहीं होती है। इसमें केवल परीक्षा आयोजित होने वाले शहर की जानकारी दी जाती है। इसके आधार पर अभ्यर्थी अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं। वहीं वास्तविक प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तिथि, पारी, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। एनटीए की ओर से वास्तविक प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

तीन घंटे की होगी परीक्षा, नहीं लगेगी नकारात्मक अंकन

यूजीसी नेट परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे यानी 180 मिनट निर्धारित है। परीक्षा के दौरान बीच में कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।इस परीक्षा की खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन के साथ सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा

यूजीसी नेट का आयोजन देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की पात्रता तथा कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृत्ति (जेआरएफ) के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि प्रवेश पत्र जारी होने और परीक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी समय पर मिल सके।

 

Click here to Read More
Previous Article
स्वतन्त्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना स्मृति राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
Next Article
संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण देने का लगाया आरोप

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment