Language Settings

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर के एडमिट कार्ड जारी 1 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

3 hours ago

6

0

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 12वीं स्तर की परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए हैं। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

1, 2 और 3 दिसंबर को होगी परीक्षा

आरएसएसबी की ओर से सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें। 

प्रवेश पत्र में इन जानकारियों की करें जांच

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें अपना नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, पारी, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य जरूरी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

--------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
लोकसभा में 30 नवंबर और राज्यसभा में 2 दिसंबर... सरकार बुलाने जा रही संसद का विशेष सत्र
Next Article
बिहार सरकार जीविका utube चैनल पर प्रसारित हो रहा जयपुर में निर्मित वीडियो पानी और आगएक अनूठा संगम

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment