Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंटर डिस्कॉम तबादलों पर बनेगी कमेटी - ऊर्जा राज्यमंत्री

    1 month ago

    — डिस्कॉम कर्मचारियों की समस्या पर राज्य सरकार की सहानुभूति

    जयपुर। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को विधान सभा में कहा कि विद्युत निगम में कार्यरत कर्मचारियों के लंबे समय से स्थानांतरण नहीं होने की समस्या के समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। इस समिति के माध्यम से कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधि समस्याओं पर विचार किया जाएगा। 

     

    शून्य काल के दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि तीनों विद्युत वितरण निगम स्वतंत्र कंपनियां हैं और उनकी अलग-अलग कैडर व्यवस्था है। इसलिए तकनीकी रूप से इंटर डिस्कॉम तबादले संभव नहीं हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति बनाकर कर्मचारियों के हितों में निर्णय लिया जाएगा। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    यातायात व्यवस्था होगी सुगम, जाम से मिलेगी राहत -डॉ. प्रेम चंद बैरवा
    Next Article
    प्रदेश में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment