Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुबोध महाविद्यालय में ‘सुर तरंगिणी’ का आयोजन

    3 months ago

    जयपुर, रामबाग सर्किल स्थित एस.एस. जैन सुबोध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अन्तरमहाविद्यालय राजस्थानी समूह गायन प्रतियोगिता ‘‘सुर तरंगिणी’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. वन्दना कल्ला, विभागाध्यक्ष, संगीत विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने वर्तमान में राजस्थानी लोकगीत परम्परा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की बात कही और सुबोध महाविद्यालय को इस हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों का भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। संगीत, नृत्य, वादन आदि कलाओं के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल है। आज का युवा गायन में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है हार या जीत नहीं।

    इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रसिद्ध गायक गोपाल सिंह राठौड़, आलोक जी भट्ट आदि सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र जुबैर खान गोलेछा प्रसिद्ध गायक एवं संगीतज्ञ ने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं उसमें सुबोध महाविद्यालय का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।

    कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने राजस्थान के लोकदेवताओं एवं उनके पूज्य स्थलों से संबंधित गीतों जिनमें बाजे छै नौबत बाजा, लड़ली लूमा झूमा, जय-जय राजस्थान, रींगस का भैरू जी, बावड़ी के बालाजी, धरती धोरां री आदि पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एस.एस. जैन सुबोध पी.जी कॉलेज, द्वितीय स्थान पर राजस्थान संगीत संस्थान तथा तृृतीय स्थान पर महारानी महाविद्यालय रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा राठौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पेंटागन के साथ OpenAI का समझौता, अमेरिकी प्रशासन और एआई उद्योग में बढ़ी खींचतान
    Next Article
    जलालाबाद में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट हिरासत में: अफगान अधिकारियों का दावा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment