Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संविधान की गूँज और मशालों की रोशनी से जगमगाया राजस्थान विश्वविद्यालय

    3 hours ago

     ABVP ने बाबा साहेब को दी भव्य भावांजलि

    "हम भारत के लोग..." जब सैकड़ों कंठों से निकला संविधान की प्रस्तावना का यह सामूहिक स्वर राजस्थान विश्वविद्यालय की फिजाओं में गूँजा, तो हर चेहरा गर्व और संकल्प से दीप्त हो उठा। अवसर था अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राजस्थान विश्वविधालय इकाई द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल 'मशाल रैली' का

    प्रस्तावना से हुआ शंखनाद:

    रैली का विधिवत शुभारंभ विधि कॉलेज के प्रांगण में हुआ, जहाँ उपस्थित विद्यार्थियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर के समक्ष माल्यार्पण कर किया और पूर्ण निष्ठा के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस पावन शुरुआत के साथ ही पूरा परिसर 'जय भीम' और 'वंदे मातरम' के नारों से एकाकार हो गया।

    अंधकार को चीरती मशालों का कारवां:

    शाम ढलते ही जैसे ही सैकड़ों मशालें एक साथ जलीं, दृश्य अत्यंत विहंगम हो गया। 'ज्ञान, सम्मान और अधिकारों की रोशनी' का संदेश लेकर यह कारवां विधि कॉलेज से निकलकर विश्वविद्यालय के मुख्य मार्गों से होते हुए अम्बेडकर लाइब्रेरी पहुँचा। हाथों में मशालें थामे युवा विद्यार्थियों का उत्साह यह बता रहा था कि बाबा साहेब के विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक हैं।

    वैचारिक क्रांति का आह्वान:

    इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य विश्वविधालय संयोजक भारत भूषण यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "बाबा साहेब ने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम युवाओं की है। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वो दहाड़ेगा—इसी मंत्र को आत्मसात कर हमें राष्ट्र निर्माण में जुटना है।" इकाई अध्यक्ष अभिषेक मीणा कहा कि कि संविधान केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि हमें हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

    अम्बेडकर लाइब्रेरी पर ऐतिहासिक

    रैली का समापन अम्बेडकर लाइब्रेरी पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

    इस मसाल रैली में इकाई मंत्री मीनाक्षी गोड,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विष्णु कुमार मीणा, इकाई उपाध्यक्ष विशाल उज्जैननिया,विपुल भदौरिया, कुनाल सारासर,रिषभ देव, पल्लव तिवारी , महानगर मंत्री केशव पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

    Click here to Read More
    Previous Article
    “कॉरपोरेट्स एवं स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय प्रबंधन कौशल” विषय पर एक व्याख्यान का सफल आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment