Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं दीपशिखा समूह के वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड–2025’ से सम्मानित

    6 months ago

     

    लौह पुरुष दिवस’ पर विशिष्ट हस्तियों को मिला सम्मान

    अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच ने प्रदान किए ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड’ और ‘आयरन लेडी अवार्ड’

    जयपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो–नेपाल समरसता संगठन द्वारा जयपुर स्थित रोटरी क्लब सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस के उपलक्ष्य में हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के संरक्षण में की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड’ और ‘आयरन लेडी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

    समारोह में डॉ. एच.एन. पांडे, डॉ. शुभांशु कालातीत, डॉ. निर्मल जैन, डॉ. अंशु सुराणा, पद्म जैन बिल्लाला, भारत भूषण अग्रवाल, यश कमलेश अग्रवाल, नीरज जैन, डॉ. अखिल अवस्थी, उमेश जैन, पवन जैन, डॉ. नरेंद्र खंडेलवाल सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं महिला वर्ग में इंदिरा मिश्रा, रेखा पाठनी, बिनीता सेठी, सुशीलता जैन, सुशीला बंसल को ‘आयरन लेडी अवार्ड’ प्रदान किया गया।

    मंच के अध्यक्ष डॉ. कु. प्रसाद शर्मा और महासचिव डॉ. बी. चंद्र गणेशम ने बताया कि यह सम्मान समाज में एकता, सेवा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली विभूतियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।


    डॉ. अंशु सुराणा को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड–2025’

    जयपुर के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं दीपशिखा समूह के वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड–2025’ से सम्मानित किया गया।
    अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

    सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया कि डॉ. सुराणा ने समाज में एकता, अनुशासन और सेवा की भावना को मजबूत करने में विशेष भूमिका निभाई है। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी समाज और शिक्षा विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।


    कार्यक्रम में एकता, अनुशासन और समरसता पर हुआ विमर्श

    इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी पटेल के विचार भारत की एकता और अखंडता की नींव हैं।
    वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे लौह पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करें।

    समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, पुलिस अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के आदर्श को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजभवन में 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया
    Next Article
    संयुक्त अभिभावक संघ ने की नीरजा मोदी स्कूल की तत्काल मान्यता रद्द करने की मांग

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment