Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजभवन में 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया

    6 months ago

    राज्यपाल ने कहा, "एक भारत श्रेष्ठ भारत" हमारी पहचान

    राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के लोगों से किया संवाद

    जयपुर। राजभवन में शनिवार को 1 नवंबर को गठित होने वाले 8 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी का स्थापना दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर 31 अक्टूबर को गठित होने वाले केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर इन राज्यों के राजस्थान में निवास करने वाले लोगों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने राज्यों के इतिहास और संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं का आलोक है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता से जुड़े हमारे राज्य "एक भारत श्रेष्ठ भारत" का साकार रूप है।

    राज्यपाल ने इस दौरान विभिन्न राज्यों के निवासियों से संवाद भी किया और कहा कि हरेक राज्य अपनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषता में भारत की निधि है। विभिन्न राज्यों के निवासियों ने राज्यपाल का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। राज्यपाल ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यों के निवासियों को राजस्थान के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। 

    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी और प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।

    -------

    राज्यपाल बागडे से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की शिष्टाचार भेंट

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राजभवन पहुंचकर मुलाकात की । इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

    राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। 

    ----

    राज्यपाल से कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

     राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने मुलाकात की। कुलगुरु बनने के बाद राज्यपाल से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यपाल ने दीपावली सजावट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एवं दीपशिखा समूह के वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड–2025’ से सम्मानित

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment