Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर टीचर फैडरेशन से संबद्धता प्राप्त किया

    6 months ago

    राजस्थान प्रदेश के शिक्षकों की राष्ट्रीय भागेदारी सुनिश्चित करने हेतु राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया( Teachers federation of India) से संबद्धता प्राप्त किया है।

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ - राजस्थान प्रदेश के समस्त 41 जिलों में सक्रिय संगठन है जो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वाश रखता है। शिक्षकों की समस्याओं को मुखरता से उठाता है। शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थी हितों के लिए सदैव तत्पर रहता है। 

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर ओझा ने बताया कि सामूहिक एकजुटता के बिना किसी लड़ाई को नहीं जीता जा सकता।

    हमारे संगठन द्वारा समाजवादी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) का हिस्सा बना है।

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि *राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों में TET अनिवार्यता तथा आठवां वेतन आयोग तथा पूरे देश में OPS लागू करने सहित अन्य मुद्दों पर देशभर के अन्य शिक्षकों के साथ राजस्थान का शिक्षक भी मुद्दों को हल कराने में भागीदार रहेगा।

     TET अनिवार्यता को लेकर 21 नवंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया का धरना प्रदर्शन रहेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कार्यशाला का समापन : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के निर्माण को तार्किकता, व्यापकता और विश्वसनीयता की कसौटी पर परखा
    Next Article
    प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने संभाला केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के निदेशक का कार्यभार

    Related सरकारी कर्मचारी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment