Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने संभाला केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के निदेशक का कार्यभार

    6 months ago

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय ने शुक्रवार को अपने पद का कार्यभार संभाला।भोपाल परिसर के निदेशक रहे प्रो. रमाकांत पाण्डेय का स्थानांतरण जयपुर परिसर में होने पर उन्होंने यहाँ निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। यह कार्यभार उन्हें विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक प्रोफेसर वाई. एस. रमेश के सेवानिवृत्त होने के उपरांत सौंपा गया।कार्यभार ग्रहण के अवसर पर प्रो. वाई. एस. रमेश ने प्रो. रमाकांत पाण्डेय का औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हे निदेशक की कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया तथा शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि जयपुर परिसर संस्कृत शिक्षा का एक विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण केंद्र बने, इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहूँगा। विश्वविद्यालय के उत्थान, उन्नति और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं विश्वविद्यालय की परंपरा, गौरव और लक्ष्यों के अनुरूप इस परिसर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने निदेशक का स्वागत कर शुभकामनाएँ दी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर टीचर फैडरेशन से संबद्धता प्राप्त किया
    Next Article
    संयुक्त अभिभावक संघ का आरोप — नीरजा मोदी स्कूल में टीचर की प्रताड़ना से आहत होकर छात्रा ने की आत्महत्या

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment