Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू, 26 सितंबर तक होंगे मुकाबले

    53 minutes ago

    जयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राम मंदिर, सूत मील कॉलोनी के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता (2026-27) का भव्य शुभारंभ आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गांधी नगर में हुआ। यह प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है।

    प्रतियोगिता के संयोजक और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राम मंदिर के प्रधानाचार्य आदर्श कुमार मित्तल ने बताया कि इस खेल आयोजन की प्रक्रिया 22 सितंबर को रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 23 सितंबर को सभी प्रतिभागियों का वजन (वेट) लिया गया। मुख्य मुकाबले आज 24 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर 2026 तक चलेंगे।

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि प्राचार्य श्रीमती कुमुद शर्मा एवं रिसोर्स पर्सन मनीष ने शिरकत की और प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

    इस पूरे आयोजन का संचालन कोच श्रीमती डोली तेनगुरिया, मुरारी और केशव के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।प्रधानाचार्य मित्तल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए यह मंच राज्य सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय योजना है।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली में नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल: 14 दिनों में चार घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
    Next Article
    रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment