Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संयुक्त अभिभावक संघ का आरोप — नीरजा मोदी स्कूल में टीचर की प्रताड़ना से आहत होकर छात्रा ने की आत्महत्या

    6 months ago

    स्कूल प्रशासन पर सबूत मिटाने के आरोप, निष्पक्ष जांच व कठोर कार्यवाही की मांग*

    जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित निजी विद्यालय नीरजा मोदी स्कूल में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 की एक छात्रा ने कथित रूप से कक्षा अध्यापक की प्रताड़ना से आहत होकर पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त अभिभावक संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों प्रतिनिधियों ने लगभग चार घंटे तक विद्यालय परिसर में रहकर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया, किंतु विद्यालय प्रशासन ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इनकार किया। इतना ही नहीं, जहां से बच्ची ने छलांग लगाई, उस स्थान से संबंधित साक्ष्य मिटाए जाने की कोशिशें भी देखी गईं, जो अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

    प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि प्रशासन व विद्यालय के रुख से यह प्रतीत होता है कि घटना को दबाने और अभिभावकों पर दोषारोपण करने की कोशिश की जा रही है। जांच के दौरान मानसरोवर थाना इंचार्ज द्वारा दिए गए बयान — “यह दुर्घटना भी हो सकती है और आत्महत्या भी” — से यह स्पष्ट होता है कि जांच पर विद्यालय का प्रभाव दिखाई दे रहा है।

    बिट्टू ने कहा कि “बच्ची महज़ 10 वर्ष की थी, जिसकी लंबाई लगभग 4.25 से 4.50 फीट रही होगी, जबकि बालकनी की दीवार और एंगल की ऊँचाई लगभग 4 फीट है। ऐसे में यह संभावना बहुत कम है कि बच्ची अपने आप गिर गई हो। यह जांच का विषय है कि यह आत्महत्या थी या किसी ने उसे धक्का दिया।”

    उन्होंने आगे कहा कि “हमने बच्ची के पिता श्री विकास से भी संपर्क करने का प्रयास किया, किंतु परिवार गहरे सदमे में है। संघ का प्रतिनिधिमंडल कल परिवार से मिलकर सांत्वना प्रकट करेगा और शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच व दोषी विद्यालय प्रशासन पर सख्त कार्यवाही की मांग करेगा।”

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रो. रमाकांत पाण्डेय ने संभाला केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के निदेशक का कार्यभार
    Next Article
    जेईई-मेन रजिस्ट्रेशन में लाइव फोटो, एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर मिलेगा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment