Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईई-मेन रजिस्ट्रेशन में लाइव फोटो, एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर मिलेगा

    6 months ago

    - जेईई-मेन-2026 में बड़े बदलाव के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू

    - आधार पर आधारित नहीं होगा परीक्षा शहर
    जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2026 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी सेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। इस वर्ष यह परीक्षा दो सेशन में होगी। जेईई-मेन का पहला सेशन 21 से 30 जनवरी एवं दूसरा सेशन 1 से 9 अप्रेल तक के बीच होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर तक है। सेशन-2 की आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू होगी।
    इस वर्ष सीबीटी मोड में होने वाली जेईई-मेन परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जेईई-मेन के इतिहास में स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान पहली वर्चुअल कैलकुलेटर दिया जा रहा है, जिससे स्टूडेंट्स मैथेमेटिक्स के प्रश्नों में प्लस व माइनस, भाग, गुणा, रूट, पर्सेन्टेज जैसे टूल्स का प्रयोग कर प्रश्नों को सुविधाजनक बना सकेंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कम्प्यूटर स्क्रीन के इंटरफेस को अपडेट करने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स स्क्रीन मैग्नीफायर की मदद से टैक्स्ट एवं आंकड़ों को जूम-इन करके देख सकेंगे। साथ ही एग्जाम स्क्रीन को डार्क मोड में भी आंखों की सुविधा के अनुसार परिवर्तित कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को फोंट एवं कर्सर साइज को भी एडजस्ट करने का मौका दिया जाएगा।

    आवेदन के दौरान पहली बार स्टूडेंट्स को लाइव फोटोग्राफ कैप्चर करके अपलोड करने को कहा गया है। गौरतलब है कि इस लाइव फोटोग्राफ को आधारकार्ड के फोटो से मिलाया जाएगा। फोटो एकरूप होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपना आधार कार्ड का फोटो भी अपडेट करवा लें। आवेदन के दौरान स्टूडेंट्स को दूसरे चरण में आधार आईडी से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

    स्टूडेंट्स को आवेदन के दौरान कैटेगिरी डॉक्यूमेंट की डिटेल्स भी भरनी होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अपने कैटेगिरी सर्टिफिकेट को अपडेट करवा लें।  स्टूडेंट्स को आवेदन के दौरान परीक्षा शहर अपने स्थाई एवं स्थानीय पते के आधार पर चार विकल्प भरने के लिए दिए जाएंगे। पूर्व में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को परीक्षा शहरों को लेकर कन्फ्यूजन था कि परीक्षा शहर आधार कार्ड के पते के अनुरूप ही लेने होंगे। पते के लिए स्टूडेंट्स से किसी तरह का कोई एड्रेस प्रुफ नहीं लिया जा रहा है, जिससे स्टूडेंट्स अपने परीक्षा लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

    एक्सपर्ट अमित आहूजा ने कहा कि जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में विद्यार्थी को जेईई मेन वेबसाइट पर लॉगइन कर स्टूडेंट्स को स्वयं का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म दिनांक, पहचान पत्र संख्या, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, स्वयं का पता एवं पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को जेईई मेन आवेदन संख्या प्राप्त होगी। दूसरे चरण में विद्यार्थी को नेशनलिटी, स्टेट स्टेट कॉड ऑफ इलेजिब्लिटी, कैटेगिरी, परीक्षा केन्द्र एवं कक्षा 10 व 12वीं की समस्त जानकारी भरनी होगी। स्टेट कॉड ऑफ इलेजिब्लिटी उसी स्टेट का भरें, जहां से उन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं इम्प्रूमेंट देने वाले विद्यार्थी इस कॉलम में उस स्टेट को भरें जहां से उन्होंने प्रथम बार 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके उपरांत तृतीय चरण में विद्यार्थी को स्वयं का फोटोग्राफ, सिग्नेचर एवं 10वीं की मार्कशीट स्कैन कर अपलोड करने होंगे। उपरोक्त दोनों चरणों के बाद तीसरे चरण में विद्यार्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम आदि से करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान कर विद्यार्थी कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। विद्यार्थी इस कन्फेर्मेशन पेज की चार प्रतियां अपने पास अवश्य रखें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    संयुक्त अभिभावक संघ का आरोप — नीरजा मोदी स्कूल में टीचर की प्रताड़ना से आहत होकर छात्रा ने की आत्महत्या
    Next Article
    सीए स्टूडेंट्स का सम्मेलन आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर को

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment