Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर न्यूट्रीफेस्ट-2026: स्वस्थ भोजन, नवाचार और सतत जीवनशैली का महाकुंभ 27 से 29 नवंबर तक शिल्पग्राम, जवाहर कला केंद्र में होगा आयोजित

    11 minutes ago

    जयपुर, गुलाबी शहर जयपुर में स्वास्थ्य, पोषण, उद्यमिता और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज (आईएसएलएस)के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 'जयपुर न्यूट्रीफेस्ट-2026 चौथा संस्करण इस वर्ष 27 से 29 नवंबर 2026 तक जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय यह राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव स्वस्थ भोजन, पोषण जागरूकता, स्टार्टअप, नवाचार, और सतत जीवनशैली को समर्पित है, जो शहरवासियों और स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

    इस तीन दिवसीय महाकुंभ के आयोजन को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल है। आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन लगभग 4,000 से 5,000 आगंतुकों के आने की संभावना जताई गई है।

    प्रदर्शनी स्टॉल

    इस बार महोत्सव परिसर में लगभग 125 भव्य प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य, खान-पान, कृषि, और पर्यावरण से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन होगा। इस महाकुंभ में विद्यार्थी, शोधकर्ता, युवा उद्यमी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

    मुख्य आकर्षण: क्या होगा इस बार खास?

    जयपुर न्यूट्रीफेस्ट-2026 का यह चौथा संस्करण अपने विभिन्न विशिष्ट आयोजनों के कारण बेहद खास रहने वाला है. यह विशेष रूप से स्टार्टअप, नए व्यावसायिक विचारों (नवाचार) और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जहां युवा उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स और आइडिया प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

    जयपुर हेरिटेज गैलरी

     यह गैलरी जयपुर के गौरवशाली 300 वर्षों के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक यात्रा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेगी।

    फाइट अगेंस्ट कैंसर प्रदर्शनी

    कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम, शुरुआती पहचान और इसके प्रति जन-जागृति फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

    हेल्दी एंड सस्टेनेबल लाइफस्टाइल लिविंग प्रदर्शनी

     इसमें रियल एस्टेट, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट और आधुनिक वेलनेस प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया जाएगा, जो टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। निसंदेह यह महोत्सव केवल प्रदर्शनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यावहारिक ज्ञान और कौशल सीखने का एक बड़ा मंच भी है। 

    अर्बन फार्मिंग (शहरी खेती)

    आधुनिक युग में शहरी क्षेत्रों में गमलों या छतों पर सब्जियां और पौधे उगाने की वैज्ञानिक तकनीक सिखाई जाएगी।

    मशरूम उत्पादन

    किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए मशरूम की खेती के जरिए स्वरोजगार के अवसर तलाशने की विशेष कार्यशाला।

    मिलेट्स (मोटे अनाज) एवं उनके उत्पाद

    मिलेट ईयर की थीम को आगे बढ़ाते हुए श्री अन्न (मोटे अनाज) के पोषण संबंधी लाभ और उनसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के तौर-तरीके बताए जाएंगे।

    घर में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट पहचान

    आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों में होने वाली मिलावट को घर पर ही जांचने के आसान तरीके सिखाए जाएंगे.

    विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महोत्सव में कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

    न्यूट्री कुकिंग प्रतियोगिता

    इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, जहां वे स्वस्थ और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे।

    पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता

    कला के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण का संदेश देने के लिए।

    नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता

    सामाजिक संदेश और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम।

    समूह नृत्य प्रतियोगिता

    सांस्कृतिक विविधता और ऊर्जा का प्रदर्शन।

    लाइव बैंड प्रतियोगिता

    युवाओं की संगीत कला को मंच प्रदान करना।

    बैतबाज़ी मुकाबला (उर्दू शायरी प्रतियोगिता)

    साहित्यिक प्रेमियों के लिए एक अनोखा मुशायरा और शायरी मुकाबला।

    सुपर 60 जयपुराइट्स म्यूजिकल सिम्फनी

    विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के आनंद और मनोरंजन के लिए आयोजित।

    राजस्थानी लोक गायन एवं सांस्कृतिक संध्या

    राजस्थान की पारंपरिक लोक कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां।

    न्यूट्री टॉक: देश-विदेश के जाने-माने स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और पोषणविदों के साथ सीधा संवाद सत्र।

    स्थानीय हस्तशिल्प एवं रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शनी

     स्थानीय कारीगरों के कलात्मक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए समर्पित स्टॉल।

    उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर 

    जयपुर न्यूट्रीफेस्ट-2026 का यह चौथा संस्करण न केवल जयपुर वासियों के लिए बल्कि पूरे राजस्थान के स्वास्थ्य प्रेमियों, छात्रों और उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। यह आयोजन एक तरफ जहां हमें खान-पान की स्वस्थ आदतों और प्राचीन भारतीय अनाजों (मिलेट्स) की ओर लौटने के लिए प्रेरित करता है, वहीं दूसरी ओर स्टार्टअप्स और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी पैदा करता है।

    आयोजकों ने जयपुर के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और महिलाओं से अपील की है कि वे 27 से 29 नवंबर 2026 के दौरान जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम परिसर में परिवार सहित पहुंचें, इस महाकुंभ का हिस्सा बनें और स्वस्थ व सशक्त भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    COP31 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. मनीष जांगिड़, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर रखेंगे भारतीय दृष्टिकोण
    Next Article
    मध्यावधि अवकाश में चुनाव में कार्य करने वाले शैक्षिक स्टाफ को उपार्जित अवकाश आदेश जारी किये जायें

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment