Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सीए स्टूडेंट्स का सम्मेलन आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर को

    6 months ago

    ऑल इंडिया एक्सीलेंस कॉन्फ्रेंस ऑफ सीए स्टूडेंट्स निर्मिमाणः Creating Excellence, Shaping Futures”

    भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस) द्वारा आयोजित और जयपुर शाखा एवं CICASA जयपुर शाखा द्वारा होस्ट की जा रही ऑल इंडिया एक्सीलेंस कॉन्फ्रेंस ऑफ सीए स्टूडेंट्स का आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर 2025 को बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में किया जा रहा है।

    इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का थीम है — “निर्मिमाणः – Creating Excellence, Shaping Futures”, जिसका उद्देश्य भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना और उनके करियर को नई दिशा देना है।

     

    कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:

    • देशभर से पंजीकृत इंटरमीडिएट एवं आर्टिकलशिप कर रहे विद्यार्थियों की सहभागिता।

    • विभिन्न तकनीकी एवं मोटिवेशनल सत्रों का आयोजन, जिसमें अकाउंटिंग, टैक्सेशन, कैपिटल मार्केट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और करियर गाइडेंस जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

    • देश के प्रतिष्ठित वक्ता, जिनमें शामिल हैं —

    •  दीपक वोहरा, भारत के पूर्व राजदूत (Poland)

    •  अनिल अग्रवाल एवं श्री सनवरमल हर्षवाल (आउटसोर्सिंग एकाउंटिंग)

    • सीए भंवर बोराना(टैक्स एवं ऑडिट)

    •  अनुज सिंघल (कैपिटल मार्केट विशेषज्ञ)

    •  अजय डाटा (एआई एवं टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ)

    • अन्य प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं प्रेरक वक्ता जैसे सीए यशवंत मंगल, सीए मनोज गुप्ता, सीए रवि सोनखिया आदि।

    • विशेष सत्र: “CAs in Public Services” जिसमें आईपीएस मृदुल कचावा एवं आईआरएस मोहित गर्ग विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

    • CA Students’ Cultural Evening 2025 का आयोजन भी पहले दिन सांस्कृतिक उत्सव के रूप में किया जाएगा।

    पंजीकरण एवं योग्यता:

    • केवल इंटरमीडिएट स्तर के पंजीकृत विद्यार्थी, आर्टिकलशिप / इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग कर रहे विद्यार्थी, एवं वे जिन्होंने ट्रेनिंग पूरी कर ली है परंतु अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, भाग ले सकते हैं।

    सम्मेलन के प्रमुख पदाधिकारी:

    • सीए (डॉ.) रोहित रुवाटिया, चेयरमैन, बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस), ICAI एवं कॉन्फ्रेंस चेयरमैन

    • सीए सतीश कुमार गुप्ता, सीसीएम, ICAI एवं कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर

    इस सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों को प्रोफेशनलिज्म, तकनीकी ज्ञान, नैतिकता और नेतृत्व के गुणों से सशक्त बनाना है, ताकि वे भविष्य के लिए तैयार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के रूप में देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईई-मेन रजिस्ट्रेशन में लाइव फोटो, एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर मिलेगा
    Next Article
    रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर में “भूत आया” कार्यक्रम का शानदार आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment