Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर में “भूत आया” कार्यक्रम का शानदार आयोजन

    6 months ago

    रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर में हैलोवीन सीजन के अवसर पर “भूत आया” शीर्षक से एक रोचक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मांटेसरी और प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी हैलोवीन थीम से जुड़े परिधानों — जैसे भूत, जादूगर, वैम्पायर आदि — में सजकर विद्यालय पहुँचे।

    कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

    इस मौके पर विद्यालय परिसर में एक Scary House और Ghost Park का भी निर्माण किया गया, जिसने बच्चों की रोमांच और उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

    निर्मला ऑडिटोरियम में आयोजित डांस पार्टी ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक  नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि

    > “डर के आगे जीत है — इस सोच को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में प्रतिवर्ष हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में निडरता और आत्मविश्वास का विकास हो।”

    विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने इस कार्यक्रम में अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    एकेडमिक हेड  राजेश कंथारिया ने कहा कि

    > “प्राइमरी विंग में गतिविधि आधारित शिक्षण, रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर की प्रमुख विशेषता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।”

    Click here to Read More
    Previous Article
    सीए स्टूडेंट्स का सम्मेलन आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर को
    Next Article
    उपराष्ट्रपति ने किया अरावली उद्घोष के दो अंकों का लोकार्पण

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment