Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कार्यशाला का समापन : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के निर्माण को तार्किकता, व्यापकता और विश्वसनीयता की कसौटी पर परखा

    6 months ago

    जयपुर, रामबाग स्थित सुबोध पी.जी महिला महाविद्यालय में  "कंस्ट्रक्टिंग मल्टीपल चॉइस क्वेश्चनस :  क्वालिटी एण्ड प्रीकौशनरी मेजर्स"  विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोशल साइंस रिसर्च एंड एकेडमिक नेटवर्क एवं आईक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वाधान मे संपन्न हुआ । सरस्वती वंदन से प्रारम्भ हुई इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि प्रोफेसर रश्मि जैन, कुलगुरु, जयपुर टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव  सहायक निदेशक, कॉलेज एजुकेशन  ने कार्यशाला को अनुपम बताते हुए सुयोग्य प्रतिभागियों के निष्पक्ष चयन हेतु  तार्किक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के महत्त्व को समझाया l प्राचार्या डॉ स्वाति जैन ने अतिथि स्वागत कर कार्यशाला की रूप रेखा पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया की यथेष्ठ मूल्यांकन हेतु आवश्यक इन प्रश्नों के निर्माण के सभी पहलुओं की विस्तृत चर्चा हेतु यह कार्यशाला निश्चित ही  सार्थक सिद्ध होगी l महाविद्यालय के संयोजक डॉ राकेश हीरावत ने महाविद्यालय की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश ड़ालते हुए  आयोजन के सफल निष्पादन हेतु शुभकामनाये प्रेषित की l  कार्यशाला के विभिन्न सत्रों मे  प्रोफेसर के एस शर्मा, प्रोफेसर मोनिका कानन, प्रोफेसर नरेन्द्र भोजक, प्रोफेसर  विनोद भारद्वाज एवं प्रोफेसर पंकज गुप्ता ने वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के निर्माण, चयन, तर्कसंगत्ता, वैधता  के सन्दर्भ मे सक्रिय अभ्यास द्वारा प्रत्यक्ष जानकारी दी l प्रदीप कुमार बोरड, पूर्व कमिशनर कॉलेज शिक्षा एवं सलाहकार सुबोध शिक्षा समिति ने अपने उदबोधन मे अत्यधिक प्रतिभागियों  मे से सुयोग्य के चयन मे  वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के महत्व को अतुलनीय एवं आवश्यक बताया l साथ ही इन प्रश्नों के निर्माण को कला बताते हुए इसे  ना केवल अभ्यर्थी अपितु प्रश्न निर्माता की योग्यता का भी मापक बताया । कार्यशाला के अंतिम दिन, विशेषज्ञयों द्वारा  विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 160 प्रतिभागियों द्वार निर्मित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों का सूक्ष्म विश्लेषण एवं परिमार्जन कर उन्हें वैध प्रश्नों की मान्यता दी गई l प्रत्यक्ष अन्तःक्रिया आधारित इस सत्र मे प्रतिभागियों ने स्वनिर्मित प्रश्नों को यथार्थता एवं स्वीकार्याता की कसौटी पर परखा l कार्यशाला के समापन मे मुख्य अतिथि डॉ अरुण चतुर्वेदी, अध्यक्ष, वित्त आयोग, राजस्थान सरकार एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एच एस शर्मा ने कार्यशाला को अदभुत एवं आवश्यक शैक्षणिक नवाचार बताते हुए ऐसे अधिकाधिक आयोजन की आवश्यकता बताई  एवं आयोजन की ई प्रोसीडिंग का विमोचन किया l अंत में सफल एवं उत्पादक आयोजन हेतु आयोजन समिति की डॉ रुचिका शर्मा,डॉ रेखा जैन एवं गरिमा नाहर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l डॉ तनु यादव ने प्रभावी मंच संचालन किया l

    Click here to Read More
    Previous Article
    96 नॉन-टीएसपी और 7 टीएसपी क्षेत्र में पदस्थापन, विभाग को मिलेगी नई ऊर्जा
    Next Article
    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर टीचर फैडरेशन से संबद्धता प्राप्त किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment