Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    96 नॉन-टीएसपी और 7 टीएसपी क्षेत्र में पदस्थापन, विभाग को मिलेगी नई ऊर्जा

    6 months ago

    संस्कृत शिक्षा विभाग को दीपावली पर बड़ा उपहार: 103 कनिष्ठ सहायकों की नई नियुक्तियां जारी
    जयपुर
    राज्य सरकार ने संस्कृत शिक्षा विभाग को दीपावली के अवसर पर एक महत्वपूर्ण तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में आज 103 कनिष्ठ सहायकों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। इनमें 96 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 7 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
    नवीन नियुक्तियों से संस्कृत शिक्षा विभाग को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती मिलेगी। लंबे समय से विभाग में सहायक कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे पूरा करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार संस्कृत शिक्षा के पुनरुत्थान और उसके प्रभावी संचालन के लिए लगातार प्रयासरत है। कनिष्ठ सहायकों की नियुक्ति से विभाग के कार्यों में गति आएगी और शिक्षण-प्रशासनिक गतिविधियों में सुचारुता बढ़ेगी।
    छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर नवनियुक्त सभी कनिष्ठ सहायकों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दुहनिया मे उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए ज़मीन का मिला पट्टा
    Next Article
    कार्यशाला का समापन : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के निर्माण को तार्किकता, व्यापकता और विश्वसनीयता की कसौटी पर परखा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment