Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दुहनिया मे उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए ज़मीन का मिला पट्टा

    6 months ago

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पूरे समय शिविर मे उपस्थित रह कर सुनी लोगो की समस्याएं

    कोटा! रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोडक स्टेशन और हिरिया खेड़ी मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर क्षेत्र वासियो के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात लेकर आया! शिविर मे हिरियाखेड़ी ग्राम पंचायत के दुहनिया गांव मे राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 100x100 वर्गफ़ीट ज़मीन का आवंटन करते हुए ग्राम पंचायत ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार मीणा को ज़मीन का पट्टा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के हाथो सें सौंपा! 

    मंत्री दिलावर ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा की दुहनिया गांव मे सरकार ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए 55 लाख रूपये स्वीकृत किये है! उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित भूखंड 54x50 वर्ग फ़ीट का था जो छोटा था! चिकित्सा विभाग की मांग पर अब हिरिया खेड़ी ग्राम पंचायत ने 100x100 वर्ग फ़ीट का भूखंड आवंटित कर पट्टा भी दे दिया है! अब जल्द ही इस भूखंड पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रारम्भ होगा!

     

    *सामुदायिक भवनो के लिए दिए 25 लाख*- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज यहाँ ग्राम पंचायत हिरिया खेड़ी एवं मोडक स्टेशन के संयुक्त शिविर मे अलग अलग सामुदायिक भवनो के लिए 25 लाख रूपये अपने विधायक कोष सें देने की घोषणा की! हिरिया खेड़ी मे सामुदायिक भवन के सम्पूर्ण विकास के लिए 10 लाख रूपये, हिरिया खेड़ी मे ही राम देव मंदिर के पास बने हुए सामुदायिक भवन मे इंटरलोकिंग के लिए 5 लाख रूपये तथा हिरिया खेड़ी मे ही वार्ड 9 मे मैन रोड सें सुरेश चौधरी के मकान के सामने सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये अपने विधायक कोष सें देने की घोषणा की है!

     

    शिविर मे दोनों पंचायतो के कुल 22 पट्टे बनाये गए, खाद्य सुरक्षा के 41 नाम जोड़े गए, प्रधान मंत्री आवास योजना के सर्वे मे 16 नाम शामिल किये गए, प्रधान मंत्री आवास मे किस्त हेतु 11भुगतान आदेश जारी किये! शिविर मे कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए जिनका शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने पूरे समय शिविर मे उपस्थित रहकर निस्तारण किया!

    Click here to Read More
    Previous Article
    जब फ्रेंच इनोवेशन मिला भारतीय प्रतिभा से — कैपजेमिनी पहुंचा जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी
    Next Article
    96 नॉन-टीएसपी और 7 टीएसपी क्षेत्र में पदस्थापन, विभाग को मिलेगी नई ऊर्जा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment