Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जब फ्रेंच इनोवेशन मिला भारतीय प्रतिभा से — कैपजेमिनी पहुंचा जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

    6 months ago

    इंडस्ट्री 4.0 को जोड़ता सेतु: जेईसीआरसी और कैपजेमिनी ने मिलाया हाथ

    जयपुर, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में फ्रांस की बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी कैपजेमिनी और इसकी वैश्विक इकाई सोजेती का ग्लोबल डेलीगेशन पहुंचा। इस डेलीगेशन में कंपनी की ग्लोबल लीडरशिप टीम के वरिष्ठ अधिकारी - क्रिस्टोफ़ बोनार्ड (ग्लोबल हेड ऑफ़ सोजेती, पार्ट ऑफ़ कैपजेमिनी) किशोर विखे (हेड, सोजेती इंडिया), बालाजी राजगोपालन (वाइस प्रेसिडेंट क्लाउड एंड डेटा, कैपजेमिनी), पुनीत कुमरा (वाइस प्रेसिडेंट टैलेंट एक्वीजीशन, कैपजेमिनी) शामिल थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन, फैकल्टी और छात्रों के साथ संवाद किया तथा भविष्य की टेक्नोलॉजी—क्लाउड, डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा की।

     

    इस दौरान विस्तृत चर्चाएँ हुईं, जो आगे चलकर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में एक विश्वस्तरीय “वॉयस-एनेबल्ड एआई लैब” की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगी, जिसे कैपजेमिनी के सहयोग से विकसित किया जाएगा। यह लैब अपने आप में अनोखी होगी और छात्रों को वास्तविक कॉर्पोरेट अनुभव प्रदान करेगी, जिससे वे अत्याधुनिक तकनीकों के साथ प्रत्यक्ष रूप से काम करने का अवसर प्राप्त करेंगे। इस पहल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और वॉयस टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रैक्टिकल नॉलेज और सीखने के नए अवसर मिलेंगे।

     

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी और कैपजेमिनी के बीच चल रही यह साझेदारी छात्रों को इंडस्ट्री-अलाइन्ड ट्रेनिंग, वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर और विश्वस्तरीय मेंटरशिप प्रदान कर रही है। यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के चयनित स्टूडेंट्स के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक परिवर्तनकारी पहल साबित हो रहा है, जिसका उद्देश्य उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए सशक्त और तैयार बनाना है।

     

    कैपजेमिनी के ग्लोबल प्रतिनिधियों ने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि आने वाला दशक क्लाउड, डेटा और एआई का होगा, और इन क्षेत्रों में दक्षता हासिल करना ही करियर की सबसे बड़ी पूंजी बनेगा। उन्होंने छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार में विश्वास रखने और तकनीक के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित किया।

     

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाईस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा कि कैपजेमिनी के साथ यह पार्टनरशिप स्टूडेंट्स को सिर्फ स्किल्स नहीं, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी माइंडसेट प्रदान करेगी। हमारा उद्देश्य है कि जेईसीआरसी के छात्र भविष्य की टेक दुनिया को फॉलो नहीं, बल्कि डिज़ाइन करें। यह कोलैबोरेशन ऐकडेमिक एक्सीलेंस और ग्लोबल इंडस्ट्री एक्सपोज़र के बीच एक नया इकोसिस्टम बना रहा है जहां प्लेसमेंट-रेडी नहीं, बल्कि फ्यूचर-रेडी लीडर्स तैयार किए जाएंगे।

     

    यह पहल जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के उस विज़न का हिस्सा है जिसके अंतर्गत शिक्षा को उद्योग 4.0 की मांगों के अनुरूप रूपांतरित किया जा रहा है। इस सहयोग के माध्यम से यूनिवर्सिटी, छात्रों को ग्लोबल करियर पाथवे और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Modi, Shah & Bihar Politics : Nitish नए रास्ते पर!
    Next Article
    दुहनिया मे उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए ज़मीन का मिला पट्टा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment