Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के डॉ. पवन कुमार चौधरी बने उप-कुलसचिव, जयपुर में ही संभालेंगे दायित्व

    47 minutes ago

    1.5 लाख विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई गति

    ​विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए जयपुर में ही रखा पदस्थापित

    ​जयपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्षेत्रीय केंद्र, जयपुर में कार्यरत वरिष्ठ अस्सिटेंट रजिस्टार डॉ. पवन कुमार चौधरी को उप-कुलसचिव के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी सेवाओं, प्रशासनिक दक्षता और अनुभव की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए उन्हें जयपुर क्षेत्रीय केंद्र में ही पदस्थापित बनाए रखने का आदेश जारी किया है।

    ​प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा सीधा लाभ

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, जयपुर के अंतर्गत वर्तमान में लगभग 1.5 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत एवं अध्ययनरत हैं। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, परीक्षा एवं प्रशासनिक गतिविधियों का सुचारू और पारदर्शी संचालन एक बड़ी चुनौती होती है। डॉ. पवन कुमार चौधरी की कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें पुनः जयपुर में ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस पदोन्नति से क्षेत्रीय केंद्र के कामकाज में और अधिक तेजी तथा गुणवत्ता आने की उम्मीद है।

    ​डॉ. चौधरी की बड़ी उपलब्धि

    ​डॉ. चौधरी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन के उच्च अधिकारियों, क्षेत्रीय केंद्र के सहकर्मियों, कर्मचारियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सफलता के साथ करेंगे।

    पदोन्नति के इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया तथा बधाई देने वाले सभी अधिकारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में कल धरना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment