Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में कल धरना

    2 hours ago

    जयपुर (विशेष संवाददाता): राजस्थान विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य बकाया भुगतानों का समय पर निपटारा न होने के विरोध में कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मांगों की अनदेखी से नाराज राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से कुलसचिव (रजिस्ट्रार) कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठेंगे।

    6 माह से भटक रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी

    एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण कई कर्मचारियों को सेवानिवृत्त हुए 3 से 6 महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी और पी.एल. अवकाश भुगतानों सहित अन्य देय राशियां नहीं मिली हैं।

    उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग से 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री गोपाल को 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पी.एल. अवकाश का भुगतान नहीं मिल पाया है। वे प्रतिदिन उम्मीद लेकर विश्वविद्यालय के चक्कर लगाते हैं और निराश होकर खाली हाथ घर लौटते हैं।

    मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना का आरोप

    एसोसिएशन का कहना है कि भुगतानों में हो रही देरी से पूर्व कर्मचारियों को भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है तथा वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवानिवृत्त और जल्द सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रति अपना नकारात्मक रुख नहीं बदला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन जैसा कठोर कदम भी उठाया जाएगा।

    मुख्य मांगें:

    • सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया पीएफ, ग्रेच्युटी व अन्य सभी भुगतानों का अविलंब निस्तारण किया जाए।

    • भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी प्रकार के भुगतानों की अदायगी सुनिश्चित की जाए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    फ्यूज़न फेस्ट 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment