Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामचार्य महाराज का कोटा में भव्य स्वागत

    3 months ago

    कोटा. जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री झालरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी घनश्यामचार्य महाराज का इंदौर से जयपुर प्रवास के दौरान रविवार सायं अल्पकालीन यात्रा प्रवास पर कोटा आगमन हुआ। महाराज कोटा बायपास स्थित पद्मावत रिसॉर्ट में लगभग आधे घंटे रुकने के पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। कोटा आगमन पर श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गुरु महाराज की भव्य अगवानी की। 

     

    इस दौरान एलन परिवार की मातुश्री कृष्णादेवी माहेश्वरी सहित गोविंद माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी एवं ब्रजेश माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भक्तों ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए धर्म, भक्ति और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। 

     

    जयपुर प्रवास के उपरांत स्वामीजी महाराज पीठ के मुख्य स्थान श्री झालरिया मठ डीडवाना पधारेंगे, जहां उनके सान्निध्य में 23 फरवरी से सप्त दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    स्वामीजी महाराज ने पीठ के अयोध्या धाम में विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं सर्वजन कल्याण के निमित्त आयोजित होने वाले आगामी पुरुषोत्तम मास महोत्सव में कोटा के भक्तों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भगवान के उत्सव में भाग लेना परम सौभाग्य की बात है और जो भक्त भगवान के उत्सव में सहभागी होता है, उस पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आज जयपुर की 97 बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, शक्ल हिंदू समाज के उमड़े लोग
    Next Article
    घटिया सड़क निर्माण पर कंपनी पर लगेगा भारी जुर्माना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment