Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    घटिया सड़क निर्माण पर कंपनी पर लगेगा भारी जुर्माना

    2 months ago

    -गुदोंज से डेंडा के बीच सड़क निर्माण का मामला 

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं किया था निरीक्षण 

    सुमेरपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग, पाली खण्ड कार्यालय के अधीन DMFT योजना में गुंदोज से डेंडा के बीच डामर सड़क का कार्य जांच में बेहद घटिया पाए जाने पर अजमेर की मेसर्स गुरु कंस्ट्रक्शन पर विभाग ने रिस्क एडं कोस्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की है। स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इस निर्माणधीन सड़क का स्वयं निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए थे। आपको बता दें डीएमएफटी योजना में 353.41 लाख रुपए की लागत से गुन्दोज से डेडा के बीच करीब 7.2 किमी लंबी सड़क निर्माण का कार्यदेश 23 मार्च-2023 को मेसर्स गुरु कंस्ट्रक्शन,अजमेर को हुआ था। इस कार्यदेश के अनुसार फर्म को यह कार्य सात माह में पूरा करना था, मगर की गति इतनी धीमी थी कि उसे जून-2025 तक भी पूरा नहीं किया गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जून-2025 तक मेटल वर्क पूरा करके करीब चार किमी. तक डामरीकरण का कार्य ही किया था। इसी बीच मानसून में अतिवृष्टि से निर्माणाधीन सड़क के किनारे जलभराव होने एवं कंपनी द्वारा पटरी निर्माण में compaction नहीं किये जाने के फलस्वरूप सड़क के नीचे जल रिसाव होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गईI इस पर ग्रामीणों ने इलाके के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से इसकी शिकायत की तो उन्होंने मौके पर सड़क का निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। मंत्री के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता सर्वे एव गुण नियंत्रण वृत जोधपुर ने जांच की। जांच में पीडब्लयूडी ने यह कार्य नोर्म्स अनुसार गुणवत्तापूर्ण नहीं होना पाए जाने पर कंपनी के भुगतान पर रोक लगा दी। अब अति. मुख्य अभियन्ता सानिवि संभाग प्रथम जोधपुर ने इस कंपनी के विरूद्ध अनुबंध की धाराओं के तहत रिस्क एडं कोस्ट की कार्यवाही करते हुए कंपनी की अमानत राशि जब्त कर उस पर भारी पेनल्टी वसूलने के साथ नए सिरे से टेंडर कर अन्य फर्म से गुणवतापूर्ण कार्य करवाए जाने का आदेश दिया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामचार्य महाराज का कोटा में भव्य स्वागत
    Next Article
    गौमाता का संवर्धन संविधान से नहीं संकल्प से होगा - जगत गुरु रामदयाल जी महाराज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment