Language Settings

जयपुर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

11 minutes ago

1

0

-दो अवैध पिस्टल बरामद, बिना नंबर की बोलेरो से तोड़ा था बैरियर
जयपुर। राजधानी जयपुर में रिंग रोड स्थित सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) दक्षिण की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी को पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है।
-बिना नंबर की बोलेरो से पहुंचे थे बदमाश
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार, 19 नवंबर की रात आरोपी बिना नंबर की बोलेरो कैंपर लेकर सीतारामपुरा टोल प्लाजा पहुंचे थे। यहां उन्होंने वाहन से टोल बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद टोल कर्मचारियों को डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से टोल परिसर में दहशत का माहौल बन गया था।
- दोनों आरोपियों की हुई पहचान
घटना के बाद सांगानेर सदर थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान धनराज गुर्जर उर्फ डीके गुर्जर (36), निवासी सूरजपुरा, सांगानेर सदर और बनवारी मीणा उर्फ बन्नू चांदा (24), निवासी थूणी मंगलदास, कोटखावदा के रूप में हुई है।
-निशानदेही पर दो अवैध पिस्टल बरामद
पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान धनराज गुर्जर की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल बरामद की गई। वहीं, उसके साथी बनवारी मीणा के कब्जे से भी एक अन्य अवैध पिस्टल मिली। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
-घटनास्थल पर ले जाकर करवाई वारदात की तस्दीक
सांगानेर सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा के मुताबिक, पुलिस टीम दोनों आरोपियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां उनसे वारदात की तस्दीक करवाई गई और मौका मुआयना किया गया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। साथ ही अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
------------

Click here to Read More
Previous Article
भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, जयशंकर से की मुलाकात
Next Article
जयपुर में वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा, पंकजा मुंडे खाटूश्यामजी-सालासर दर्शन को पहुंचीं

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment