Language Settings

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की नहीं है समझ

11 minutes ago

3

0

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भारत की आध्यात्मिक एवं धार्मिक परंपराओं की सही समझ नहीं है। राहुल गांधी ने दोनों संगठनों को असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एलिफेंटा की गुफाओं में स्थापित भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप अर्धनारीश्वर की प्रतिमा की तस्वीर साझा की। इस प्रतिमा में भगवान शिव और माता पार्वती को एक ही स्वरूप में दर्शाया गया है।
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को जितना वे समझ रहे हैं, उतना ही उन्हें यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सरकार को इन परंपराओं की समझ नहीं है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ी कलाकृतियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं शताब्दी की शिव-पार्वती की एक कलाकृति की तस्वीर साझा की थी। इसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही थीं।
राहुल गांधी की ताजा पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में सरकार को लेकर उनकी टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है।
---------


Click here to Read More
Previous Article
जयपुर में 9 दिसंबर को राहुल गांधी का दौरा, 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा
Next Article
भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, जयशंकर से की मुलाकात

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment