Language Settings

जीटीए-6 खेलते हुए नोटबंदी पर कसा तंज-शशि थरूर

15 minutes ago

4

0

कांग्रेस सांसद बोले- बिना ऑटो वाली बड़ी चोरी थी
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को वीडियो गेम खेलते हुए केंद्र सरकार की नोटबंदी की नीति पर निशाना साधा। दुनिया के चर्चित वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (जीटीए-6) को खेलते हुए थरूर ने नोटबंदी की तुलना चोरी से कर दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी भी बिना ऑटो वाली एक बड़ी चोरी थी। इसके साथ ही उन्होंने देश में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर भी चिंता जाहिर की।
शशि थरूर ने कहा कि जीटीए के नए संस्करण के आने में करीब 13 साल का लंबा समय लगा। इस दौरान दुनिया में कई बड़े बदलाव हुए हैं। भारत में भी काफी कुछ बदल गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। लोगों को यह डर सताने लगा है कि सरकार को उनकी कही हुई बातें पसंद आएंगी या नहीं।
थरूर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेला था। उनके परिवार में किताबें पढऩे की परंपरा रही है। उनके बच्चे भी डंजन्स एंड ड्रैगन्स जैसे बोर्ड गेम खेलते थे।
 शशि थरूर का गेम खेलते हुए राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करना अब चर्चा का विषय बन गया है।
------------

Click here to Read More
Previous Article
इटली में सोनिया गांधी का पुश्तैनी घर बना संग्रहालय
Next Article
जयपुर में 9 दिसंबर को राहुल गांधी का दौरा, 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment