Language Settings

इटली में सोनिया गांधी का पुश्तैनी घर बना संग्रहालय

9 minutes ago

1

0

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के इटली स्थित पुश्तैनी घर को अब संग्रहालय के रूप में संरक्षित किया गया है। इस घर के वर्तमान मालिक सुखदेव सिंह कांग ने अमृतसर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने गांधी परिवार को भी इस ऐतिहासिक घर को देखने के लिए आने का निमंत्रण दिया है।
इस घर में सोनिया गांधी के बचपन से लेकर भारत में उनके राजनीतिक सफर तक से जुड़ी यादों और जानकारियों को संजोने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि यह स्थान भारतीय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के इसी गांव में हुआ था। सुखदेव सिंह कांग ने वर्ष 2020 में इस पुश्तैनी मकान को खरीदा था। अब इसे संग्रहालय के रूप में विकसित कर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
घर के मालिक सुखदेव सिंह कांग के अनुसार, पहले इस मकान पर ताला लगा रहता था और पर्यटक इसे अंदर से नहीं देख पाते थे। अब यहां एक देखरेख करने वाले व्यक्ति की नियुक्ति की गई है, ताकि आने वाले पर्यटकों को घर के अंदर प्रवेश मिल सके।
संग्रहालय में सोनिया गांधी के शुरुआती जीवन, बचपन और भारत आने के बाद उनके राजनीतिक सफर से जुड़ी जानकारियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Click here to Read More
Previous Article
रामराव वडकुते का निधन, मोदी ने जताया दुख
Next Article
जीटीए-6 खेलते हुए नोटबंदी पर कसा तंज-शशि थरूर

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment