Language Settings

रामराव वडकुते का निधन, मोदी ने जताया दुख

11 minutes ago

2

0

-महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका
-दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हुआ निधन
नई दिल्ली। रामराव सखाराम वडकुते का 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। गरीबों-वंचितों की सेवा और भाजपा संगठन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने वडकुते को समाजसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए उनके प्रयासों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी के साथ मराठी भाषा में भी शोक संदेश साझा किया।
-समाजसेवा और संगठन के योगदान को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते के निधन की खबर से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है। समाज के प्रति उनका योगदान और गरीब तथा वंचित वर्गों की सेवा को प्राथमिकता देना हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए वडकुते ने जो प्रयास किए, वे भी उल्लेखनीय हैं। प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ओम शांति कहा।
रामराव मूल रूप से महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी क्षेत्र के रहने वाले थे। 

Click here to Read More
Previous Article
गुजरात और राजस्थान के भीषण सड़क हादसों पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता
Next Article
इटली में सोनिया गांधी का पुश्तैनी घर बना संग्रहालय

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment