Language Settings

कोटा सड़क हादसे ने उजाड़े तीन परिवार,  9 लोगों की मौत

15 minutes ago

2

0

-कहीं 9 साल का मासूम अकेला बचा, तो कहीं पिता-पुत्र के सिर से उठा अपनों का साया
कोटा। प्रदेश के कोटा में नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। महाराष्ट्र के धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले पंवार परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि किसी परिवार में अब सिर्फ 9 साल का बच्चा बचा है, तो किसी परिवार में पिता और उनका महज 3 साल का बेटा ही जीवित हैं।
तीन क्रूजर गाडिय़ों में सवार होकर परिवार के 36 सदस्य तीर्थयात्रा पर निकले थे। पांच दिनों तक उज्जैन, ओंकारेश्वर और राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
-जयपुर में साथ किया था भोजन, फिर अलग हुईं गाडिय़ां
महाराष्ट्र के धुले से पंवार परिवार के सदस्य 17 नवंबर की रात तीन क्रूजर गाडिय़ों में धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर, पुष्कर, सालासर बालाजी, सांवलिया सेठ और खाटूश्यामजी के दर्शन किए।
जयपुर के आगे एक ढाबे पर सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद एक क्रूजर गाड़ी बाकी दो गाडिय़ों से करीब आधा घंटा पहले रवाना हो गई।
किसी को अंदाजा नहीं था कि यही दूरी एक परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन जाएगी।
-खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी क्रूजर
रात को कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर नांता क्षेत्र के शंभूपुरा के पास एक क्रूजर सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पीछे आ रही गाड़ी में मौजूद प्रदीप के मोबाइल पर उनकी भांजी का फोन आया। उसने घबराई हुई आवाज में बताया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और जल्द मौके पर पहुंचने की अपील की। उसने मोबाइल पर लाइव लोकेशन भी भेजी थी।
इस हादसे में कैलाश पंवार (32), उनकी पत्नी अनीता (28) और 13 वर्षीय बेटी जाह्नवी की मौत हो गई। परिवार के चार सदस्यों में अब सिर्फ 9 साल का जगदीश जीवित बचा है। उसे मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद जब जगदीश को अस्पताल पहुंचाया गया, तब उसे अपने माता-पिता और बहन की मौत की जानकारी नहीं थी। वह लगातार रिश्तेदारों से उनके बारे में पूछता रहा। परिजन उसे यही बताते रहे कि सभी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
बाद में उपचार के बाद जगदीश को धुले रवाना कर दिया गया।
हादसे में सज्जन पंवार (70), उनकी पत्नी ऊषा (60), बहू माधवी (28) और 6 साल की पोती सान्वी की भी मौत हो गई।

-------------------

Click here to Read More
Previous Article
अमित शाह ने 5,610 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Next Article
गुजरात और राजस्थान के भीषण सड़क हादसों पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment