Language Settings

अमित शाह ने 5,610 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

18 minutes ago

3

0

-ईटानगर में किया 'अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047Ó का अनावरण,
ईटानगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आयोजित सहकारिता समारोह में राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। दोर्जी खांडू राज्य कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 'अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेटिव विजन 2047Ó का अनावरण किया और 5,610.95 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाने के साथ सरस मेले का उद्घाटन भी किया।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उपमुख्यमंत्री चौना में, राज्य के सहकारिता मंत्री ओजिंग तासिंग सहित कई वरिष्ठ नेता, अधिकारी और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-2047 तक आत्मनिर्भर अरुणाचल बनाने पर जोर
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में विकास और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। सड़क, रेल, हवाई और जलमार्गों के माध्यम से पूर्वोत्तर को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे का काम तेजी से हुआ है।
मोदी सरकार के कार्यकाल में पूर्वोत्तर के विकास को विशेष प्राथमिकता मिली है। आज क्षेत्र के राज्यों और उनकी राजधानियों को रेल एवं हवाई संपर्क से जोडऩे की दिशा में व्यापक प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ने केवल दिल्ली और पूर्वोत्तर के बीच की भौतिक दूरी कम नहीं की, बल्कि दोनों के बीच भावनात्मक दूरी भी समाप्त करने का काम किया है।
गृह मंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का बजट पहले लगभग 12 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 36 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह राज्य में विकास की गति का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
-दूध, अंडा, मछली और मांस के उत्पादन से 32 हजार परिवार होंगे आत्मनिर्भर
अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश को कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया। राज्य को दूध, अंडा, मछली और मांस की जरूरतों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
अगर हम यह संकल्प ले लें कि दूध, अंडा, मछली और मांस अरुणाचल प्रदेश के बाहर से नहीं, बल्कि अपने राज्य से ही खरीदेंगे, तो कम से कम 32 हजार परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
गृह मंत्री ने डेयरी क्षेत्र को लेकर भरोसा दिलाया कि अरुणाचल प्रदेश में उत्पादित दूध की खरीद के लिए अमूल और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड सहयोग करेंगे। राज्य में ही दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।  इस क्षेत्र में पूंजी की जरूरत पडऩे पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम और नाबार्ड भी सहयोग करेंगे।
-वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से सीमावर्ती गांवों में लौटी रौनक
अमित शाह ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती गांवों को देश के अंतिम गांव के बजाय प्रथम गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।
अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा से लगे 40 गांवों में इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं। जिन गांवों से पहले लोग पलायन कर रहे थे, वहां अब लोगों की वापसी शुरू हुई है। बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेना और आईटीबीपी के जवानों की जरूरत का सामान स्थानीय गांवों और सहकारी समितियों से खरीदने की व्यवस्था की गई है। अब सुरक्षा बल स्थानीय लोगों से सब्जियां, दूध, अंडे, मिलेट्स और आटा खरीद रहे हैं।
इससे सीमावर्ती गांवों के लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिल रहे हैं। साथ ही सेना, आईटीबीपी और स्थानीय नागरिकों के बीच भावनात्मक संबंध भी मजबूत हो रहे हैं।
-ईटानगर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट जल्द शुरू करने की तैयारी
अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दिल्ली और ईटानगर के बीच दूसरी दैनिक उड़ान शुरू करने का आग्रह किया था।
इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मांग के बाद एयर इंडिया से बातचीत की गई है। नए विमानों की उपलब्धता के साथ ईटानगर से दिल्ली के लिए दूसरी उड़ान शुरू करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।
-5,610.95 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने राज्य में शिक्षा, बिजली, ग्रामीण सड़क और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की।
-सीमावर्ती क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल मेडिकल यूनिट्स वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत राज्य के 11 सीमावर्ती जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।
इनमें सौर ऊर्जा से संचालन, टेलीमेडिसिन, एआई आधारित पोर्टेबल टीबी स्क्रीनिंग, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी और आधुनिक प्रयोगशाला जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विकास का मतलब लोगों के जीवन में खुशहाली लाना  
गृह मंत्री ने कहा कि किसी राज्य के विकास का आकलन केवल बजट, जीएसडीपी या जीएसटी संग्रह से नहीं किया जाना चाहिए। विकास का वास्तविक अर्थ है कि प्रत्येक नागरिक को रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन मिले।
सहकारी संस्थाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक गतिविधियां बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना होना चाहिए। विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा, जब अरुणाचल प्रदेश भी विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।
अमित शाह ने सरस मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों की ओर से तैयार स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प और अन्य वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।
--------------


Click here to Read More
Previous Article
जिला प्रमुख चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान
Next Article
कोटा सड़क हादसे ने उजाड़े तीन परिवार,  9 लोगों की मौत

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment