Language Settings

जयपुर में 9 दिसंबर को राहुल गांधी का दौरा, 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा

12 minutes ago

4

0

-30 नवंबर से शुरू होगा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों का प्रशिक्षण शिविर
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। शहर के बाड़ा पदमपुरा में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 30 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
-मल्लिकार्जुन खडग़े करेंगे शिविर का उद्घाटन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 30 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों को संगठन की कार्यप्रणाली, राजनीतिक रणनीति और पार्टी की विचारधारा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी
इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 9 दिसंबर को होगा। समापन सत्र में राहुल गांधी के जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में तैयारियां शुरू होने की संभावना है।
दस दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नए राष्ट्रीय सचिवों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना और उनकी कार्यक्षमता को मजबूत करना है। शिविर में पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
जयपुर में होने वाला यह आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खडग़े और राहुल गांधी की मौजूदगी से राजस्थान में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
--------------

Click here to Read More
Previous Article
जीटीए-6 खेलते हुए नोटबंदी पर कसा तंज-शशि थरूर
Next Article
राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की नहीं है समझ

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment