Language Settings

काशीउ तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

3 hours ago

8

0

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार, 28 नवंबर  को उत्तर प्रदेश में वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों का उत्सव मनाने की एक पहल है, जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करती है।
उपराष्ट्रपति वाराणसी स्थित श्री काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इस आयोजन में 1,400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, भाषाई और सभ्यतागत संबंधों का उत्सव मनाना तथा इन ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करना है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित यह पहल दोनों क्षेत्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है। काशी तमिल संगमम् का पांचवां आयोजन तमिल साहित्य की सर्वाधिक प्रसिद्ध रचनाओं में से एक 'तिरुक्कुरल' के शाश्वत ज्ञान और नैतिक शिक्षाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराएगा। इस आयोजन का संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आईआईटी मद्रास, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, शास्त्रीय तमिल केंद्रीय संस्थान, उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से किया जा रहा है।

-------------------

Click here to Read More
Previous Article
दुनिया भर में छाई फिल्म ‘रामायण’, 1755 करोड़ की कमाई के साथ ‘पुष्पा-2’ को पछाड़ा; ‘बाहुबली-2’ से महज 32 करोड़ पीछे
Next Article
लोक सभा अध्यक्ष ने मावलंकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment