Language Settings

लोक सभा अध्यक्ष ने मावलंकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

3 hours ago

8

0

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 27  लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष, गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; सांसदों; पूर्व सांसदों ; लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। मावलंकर, जिनका जन्म 27 नवंबर 1888 को बड़ौदा (वर्तमान गुजरात) में हुआ था, ने भारत की संसदीय संस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 1937 में अहमदाबाद से बॉम्बे विधान सभा के सदस्य के रूप में अपने विधायी जीवन की शुरुआत की और 1946 तक उसके अध्यक्ष रहे। बाद में उन्होंने छठी केंद्रीय विधान सभा की अध्यक्षता की और स्वतंत्रता पूर्व के महत्वपूर्ण वर्षों में उसका मार्गदर्शन किया । 
----------------------------------

Click here to Read More
Previous Article
काशीउ तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे
Next Article
ट्राई ने दूसरे चरण के अंतर्गत अतिरिक्त क्षेत्रों में सेवा और लेनदेन संबंधी वॉयस कॉल के लिए 1601 श्रृंखला के उपयोग का विस्तार किया

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment