Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वक्ताओं ने दिया हिंदू चेतना ओर पंच परिवर्तन पर बल

    3 months ago

    मालवीय नगर ऊषा बस्ती सेक्टर 1 व 2 ऊषा कॉलोनी में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मंच पर साध्वी समदर्शी गिरी, साध्वी तरुणा दीदी और कथावाचक कनुप्रिया, मुख्य वक्ता राकेश विश्व हिंदू परिषद जयपुर महानगर मंत्री तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वंभर दयाल, सचिव नवल किशोर गुरनानी उपस्थित रहे। साध्वी समदर्शी गिरी ने हिंदू चेतना और भारत की प्राचीन वैभवशाली परंपरा को बताते हुए वर्तमान परिदृश्य में सभी बंधुओं को अपने बच्चों को सोशल मीडिया के प्रति सजग रहने के लिए कहा तथा जिहाद जैसी स्थिति से समाज को कैसे सुरक्षित रखें इसका उल्लेख करते हुए हिंदू चेतना के जागरण पर बल दिया। 

     

    मुख्य वक्ता राकेश ने पंच परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा जात पात को छोड़कर एक यानि हिंदू समाज के नाते राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है तथा नारी की महत्वता को समझाते हुए नारी सशक्तिकरण पर बल दिया

     

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अलग अलग वेशभूषा पहने घोड़ों पर सवार महापुरुष , रानियां व झाकियां, तथा अलग अलग जगह से कलश यात्रा का संगम कर 1100 महिला कलश यात्रा में शामिल हुई 

     

    अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने जनता का मन मोह लिया विशेष आकर्षण सर्व समाज की बहिनों ने तलवार बाजी का प्रदर्शन कर नारी शक्ति का परिचय दिया.

    Click here to Read More
    Previous Article
    वन्देमातरम गान के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन
    Next Article
    वन्देमातरम गान के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment