Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें

    1 day ago

    निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाए, राज. जयपुर वासुदेव मालावत (आई.ए.एस. ) ने आज अपने जोधपुर प्रवास के दौरान उपनिदेशक, मबावि, जोधपुर कार्यालय का निरीक्षण किया तथा इसके पश्चात विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये गये कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल वितरण केंद्र न बनकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के केंद्र के रूप में स्थापित होने चाहिए।

     

            मालावत ने आंगनबाड़ी केंद्रों के ढांचागत सुधार पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि SAMSA एवं SDRF मद के अंतर्गत स्वीकृत सभी मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने ’आदर्श आंगनबाड़ी’ की संकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए केंद्रों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। निदेशक ने विशेष तौर से निर्देश दिये कि प्रत्येक केंद्र पर बिजली, स्वच्छ पेयजल और क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

     

           बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर चर्चा करते हुए निदेशक ने बच्चों के अति-कुपोषित एवं कुपोषित होने के मूल कारणों की पहचान कर उन्होंने कुपोषण के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए MTC (कुपोषण उपचार केंद्र) में बच्चों के रेफरल और उपचार के पश्चात उनके नियमित फॉलो-अप की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर न्यून वजन वाले बच्चों की शत प्रतिशत ट्रैकिंग करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

     

           बैठक के अंत में मालावत ने सभी अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया साथ ही अतिरिक्त निदेशक प्रशासन अल्का विश्नोई ने सीडीपीओ को प्रशासनिक कुशलता से कार्य करने के निर्देश दिए। उपनिदेशक रावत राम ने बताया कि बैठक में जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी और कार्यालय के कार्मिको ने भाग लिया ।  

     

     

                                                                                              

    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्रीष्मावकाश अवकाशों कटौती के विरोध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम से उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन दिया
    Next Article
    राष्ट्रीय पोषण अभियान अंन्तर्गत गुरुवार से (09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक) "अष्टम पोषण पखवाड़ा" होगा शुरू

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment