Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय पोषण अभियान अंन्तर्गत गुरुवार से (09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक) "अष्टम पोषण पखवाड़ा" होगा शुरू

    1 day ago

    जयपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष सभी लाइन विभागों / सेवा प्रदाताओं/ सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय से पोषण पखवाड़ा मनाया जाता है। जिससे समग्र रूप से पोषण संबंधी परिणामों में सुधार किया जा सके। 

     

    आई सी डी एस निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक अनुपमा टेलर ने बताया कि उक्त क्रम में अष्टम पोषण पखवाड़ा-2026 देशभर में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम *'जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास"* (Maximizing Brain Development in the First Six Years of Life) रखी गई है। 

     

    पोषण पखवाड़ा जन आंदोलन को सशक्त बनाने तथा परिवार और समुदाय में बच्चों के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी जागरूकता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

     

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्तमान पोषण पखवाडा-2026 के दौरान मुख्य रूप से 5 गतिविधियां थीम निर्धारित की गई है:-

    (1)मातृ एवं शिशु पोषण

     

    (2)मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन (0-3वर्ष)

     

    (3)प्रारंभिक वर्षों में खेल-आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष)

     

    (4)स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका

     

    (5)सक्षम आंगनबाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन

     

    उपरोक्त थीम आधारित विषय बिन्दुओं के अनुसार विभिन्न विभागों के द्वारा अभिसरण गतिविधियाँ आयोजित की जानी है। 

     

    शासन सचिव महिला एवं बाल विकास राजस्थान सरकार श्रीमती पूनम द्वारा उक्त सम्बन्ध में समस्त जिला कलेक्टर एवं निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं राजस्थान वासुदेव मालावत द्वारा समस्त उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग व बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र लिख पोषण पखवाड़े के सफलता पूर्वक आयोजित करने एवं अभियान के दौरान विभिन्न विभागों से अभिसरण कर गतिविधि कलेण्डर के अनुसार गतिविधियाँ आयोजित किये जाने एवं जन आंदोलन डैशबोर्ड पर प्रतिदिन की प्रविष्टियां दर्ज करवाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें
    Next Article
    ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर के नव-निर्मित भवन के शुभारंभ एवं भवन प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment