Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ग्रीष्मावकाश अवकाशों कटौती के विरोध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम से उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन दिया

    1 day ago

    जयपुर

     राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026–27 में ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश में मनमानी कटौती को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताते हुए बुधवार जयपुर में मुख्यमंत्री के नाम,आमेर ,हवामहल, सांगानेर एवं अन्य सभी उपखण्ड अधिकारियों को 

    ज्ञापन सौपा गया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने कहा की राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूर्णतया अव्यावहारिक है। 

    जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने अधिकारियों द्वारा बिना नियम के अवकाश कटौती करने को अनुचित बताया उन्होंने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार के गलत व अव्यावहारिक निर्णय लिए जाने से सरकार की छवि भी धूमिल हुई है।संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों को ग़ैर शैक्षणिक कार्यो में लगाए जाने का विरोध करते हुए विभिन्न प्रकार के अवकाशों में की गई कटौती को तत्काल दूर कर शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग की हैं

    महिला सह संगठन मंत्री सुरेखा यादव ने बताया की संगठन के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया गया हैं 

    आज द्वितीय चरण में सभी उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है 

    प्रदेश पदाधिकारी राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 20 अप्रेल को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी 

    प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा,महिला सह संगठन मंत्री सुरेखा यादव ज़िलाध्यक्ष कुलजीत सिंह, दीपक खांडा राकेश शर्मा, बिहारी लाल मीणा, महेश मीणा राम रतन छिपा, जिला मंत्री डॉक्टर अमित मीना, लक्ष्मी यादव मामराज, अभिषेक मीणा सुरेंद्र शर्मा एवं संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

    Click here to Read More
    Previous Article
    संस्कृत शिक्षा में अधिशेष समायोजन का किया स्वागत,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ने की माध्यमिक शिक्षा में नए स्टाफिंग पैटर्न को शीघ्र लागू करने की मांग
    Next Article
    आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment