Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से होगी शुरू

    1 month ago

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

    तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ दें परीक्षा, मिलेगी सफलता

     

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

     

      शर्मा ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, इसलिए विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा दें। सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

     

     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 

     

     उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। साथ ही, अन्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों एवं कक्षा 8वीं, 5वीं तथा राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी। 

    ---

    Click here to Read More
    Previous Article
    पशुपालन एवं डेयरी सेक्टर को मजबूती देगा राज्य सरकार का बजट : जोराराम कुमावत
    Next Article
    रयान इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शिक्षा का अनूठा मेल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment