Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकभवन में राज्यपाल से भेट

    1 month ago

    आज प्रातः स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय बीकानेर की जयपुर इकाई के चार सदस्यीय शिष्ट मंडल ने महामहिम राज्यपाल ,राजस्थान से भेंट कर राजस्थान की पांचों वित्त पोषित कृषि विश्विद्यालयों के पेंशनर्स की पेंशन समस्या पर विस्तृत चर्चा की, राज्यपाल ने बताया कि मैं 

    राजस्थान के वित पोषित विश्व विद्यालयों की पेंशन समस्या से भली भांति अवगत हुं ,एवं इस समस्या के समाधान हेतु मैने मुख्यमंत्री राजस्थान, उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है।वार्ता बहुत ही सोहार्द पूर्ण रही । राज्यपाल ने बताया कि इस समस्या के निराकरण हेतु एक सुदृढ़ कार्य योजना हेतु भी राज्य सरकार की सलाह दी है, एवं निर्देशित किया है कि एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर इस समस्या के समाधान का सकारात्मक प्रयत्न करे।

    शिष्ट मंडल ने अवगत कराया कि किसी भी कृषि विवि के पेशनर्स को पूरा पेंशन भुगतान नही हो रहा है। वर्तमान मंहगाई-राहत 58 प्रतिशत की दर से किसी को भी पेंशन प्राप्त नही हो रही है। कई विवि के पेंशनर्स का दस- दस वर्ष पुराने पेशन ऐरियरस का भुगतान अभी तक लंबित है। स्वामी केशवानंद कृषि विवि के पेशनर्श को तो गत सात वर्षो से मात्र 12 % की दर से ही मंहगाई- राहत का भुगतान किया जा रहा है। 

     कुलाधिपति ने हमारी पीड़ा को समझा और इसके समाधान का राजस्थान सरकार को निर्देशित कर क्रियान्वयन करवाने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में डॉ आर बी अल गुप्ता, डॉ पी सी जैन,डॉ श्रवण लाल शर्मा एवं हरेश्वर प्रसाद छीपा ने मांग पत्र का ज्ञापन भी महामहिम को भेंट किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    “सांख्यिकी में करियर के अवसरः आई.एस.एस. एवं अन्य संभावनाएँ” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
    Next Article
    आरटीई की आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment