Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, धोबी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹30 लाख की स्वीकृति

    1 hour ago

    जयपुर। श्री धोबी युवा शक्ति मंच सोसायटी (राज.) द्वारा चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान अध्यक्ष एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने शामिल होकर समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए खोले के हनुमान जी के पास स्थित निर्जरा धोबी घाट पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक कोष से ₹30 लाख की राशि का स्वीकृति पत्र समाज के प्रतिनिधियों को सौंपा। उन्होंने बताया कि इस भवन का नाम संत गाडगे जी महाराज भवन रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी समाज की आवश्यकताओं एवं जनहित के कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग एवं योगदान दिया जाता रहेगा।

    अपने संबोधन में स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि धोबी समाज अनादिकाल से अपने परिश्रम, ईमानदारी एवं कर्मनिष्ठा के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। समाज के लोग स्वावलंबन के मार्ग पर चलते हुए स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और सेवा की परंपरा इस समाज की सबसे बड़ी पूंजी है, जो नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है और प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।

    स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने सुझाव दिया कि समाज के ऐसे आयोजनों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाए जाएँ, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलने से समाज के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को नई गति मिलेगी।

    कार्यक्रम में किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा, युवा शक्ति मंच अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा पवार संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान धोबी महासभा एवं पूर्व सदस्य राजस्थान खादी ग्राम उद्योग बोर्ड राजस्थान सरकार ,सम्मेलन समिति अध्यक्ष सुरेश धोलीवाल, महामंत्री गिरधारीलाल चौधरी, रामजीलाल, सुनील चौधरी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को भी बल मिला।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीटीईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से की भेंट
    Next Article
    इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment