Language Settings

राजस्थान विश्वविद्यालय के डॉ. मुकेश कुमार वर्मा बने जयपुर दक्षिण के अध्यक्ष

7 months ago

532

0

राजस्थान में अनुसूचित जाति वर्ग की शीर्षस्थ संस्था डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय में सेवारत डॉ. मुकेश कुमार वर्मा को जयपुर दक्षिण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए की गई। उनकी समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने संस्था के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय, समानता एवं भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।