Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित

    3 months ago

    राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित

    जयपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSE&L) की ओर से समग्र शिक्षा को लेकर राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, संजय कुमार ने की। संजय कुमार ने वर्ष 2025-26 की प्राथमिकताओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन तथा समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष बल दिया। बैठक में समग्र शिक्षा योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों को प्रस्तावित किश्तों की प्रगति, भौतिक उपलब्धियों तथा कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही PM SHRI योजना के तहत वित्तीय प्रगति और गुणवत्ता उन्नयन के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। डिजिटल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी राज्यों से प्रगति रिपोर्ट ली गई।

     

    शिक्षा संकुल स्थित समग्र शिक्षा राजस्थान मुख्यालय से राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने राज्य की स्थिति व प्रगति की जानकारी दी। बैठक में वित्तीय सलाहकार श्रीमती अनुपमा शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम श्रीमती सीमा शर्मा, द्वितीय अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त व विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी शामिल हुए। 

     

    बैठक में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक शिक्षा मंत्रालय भूपाल नंदा ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को SNA-SPARSH पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि वित्तीय पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके। अतिरिक्त सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा अवस्थी ने PRERNA और ULLAS कार्यक्रमों की प्रगति तथा DAJGUA (भौतिक एवं वित्तीय प्रगति) पर प्रस्तुतीकरण दिया। आर्थिक सलाहकार श्रीमती ए. सृजा ने 'नशा मुक्त भारत 2029' के लक्ष्य के अनुरूप तीन वर्षीय कार्ययोजना के क्रियान्वयन तथा 3 से 18 वर्ष तक के बच्चों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग हेतु PRASHAST ऐप के उपयोग पर जोर दिया। संयुक्त सचिव श्रीमती प्राची पांडेय ने नेशनल फाउंडेशन फॉर टीचर्स वेलफेयर (NFTW) की गतिविधियों की जानकारी दी। संयुक्त सचिव श्रीमती अमरप्रीत दुग्गल ने मिशन लाइफ के अंतर्गत ईको क्लब गठन से संबंधित अधिसूचनाओं के निर्गमन एवं अपलोडिंग की स्थिति की समीक्षा की।

     

    संयुक्त सचिव आशीष जोशी ने PM-POSHAN योजना 2025-26, STARS परियोजना की प्रगति तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विद्यालय परिसरों में कुत्तों के काटने की घटनाओं की रोकथाम एवं आवारा कुत्तों के प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। बैठक के अंत में राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर खुली चर्चा की गई।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नामांकन अनुपात बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट दर में कमी लाने पर जोर, प्रत्येक बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का प्रयास
    Next Article
    “डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: ए.आई. युग में मानव दर्शन की प्रासंगिकता” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सहभागिता

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment