Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नामांकन अनुपात बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट दर में कमी लाने पर जोर, प्रत्येक बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का प्रयास

    3 months ago

    स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

    जयपुर। मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन बिंदुओं की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने की। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

     

    बैठक में आईटीसी लैब्स, साइंस लैब्स, स्मार्ट क्लासरूम, निपुण भारत मिशन, बालिका शौचालय, मिड डे मील, विद्यालयों की बुनियादी एवं आधारभूत संरचना, ई-लर्निंग, गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावसायिक शिक्षा, ​डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम तथा आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। 

     

     कृणाल ने इन सभी क्षेत्रों में वर्तमान प्रगति एवं स्थिति का संज्ञान लिया और विशेष रूप से विद्यालयों में नामांकन अनुपात बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट दर में कमी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

     

    इस मौके पर राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (द्वितीय) अशोक कुमार मीणा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    लखनऊ में ‘ब्लू ड्रम’ की दहशत: बेटे ने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े किए, घर से बरामद हुआ ड्रम
    Next Article
    राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment