Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘रिवर्स ब्रेनस्टॉर्मिंग चैलेंज’ का हुआ आयोजन

    1 month ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के बीबीए विभाग द्वारा “रिवर्स ब्रेनस्टॉर्मिंग चैलेंज” का सफल आयोजन किया गया। रिवर्स ब्रेनस्टॉर्मिंग की इस अनूठी गतिविधि में छात्राओं ने समस्याओं को उल्टे दृष्टिकोण से समझकर उनके सकारात्मक एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक एवं नवाचारी सोच का विकास करना था। कार्यक्रम की थीम “गेट रेडी टू थिंक आउट ऑफ द बॉक्स” के अनुरूप छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 51 छात्राओं ने बोर्ड, पेपर एवं पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतिभागियों ने अपने प्रस्तुतीकरण में रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं के नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक सोच एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। यह आयोजन डॉ. प्रीति अग्रवाल, सहायक आचार्य के निर्देशन में किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रयान इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शिक्षा का अनूठा मेल
    Next Article
    उच्च शिक्षा की डिजिटल स्वप्न और पैशन का कड़वा यथार्थ प्रोफेसर अशोक कुमार

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment