Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में बेसिक लाइफ सेविंग (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    3 months ago

    जयपुर। दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने एवं विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सजग एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से “सहायता – द लाइफ सेवर्स (NGO)” के तत्वावधान में बेसिक लाइफ सेविंग (BLS) एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    यह कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. माया टंडन के नेतृत्व में संचालित संस्था की टीम द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सचिव ताराचंद सहारन,CEO मनीष साचेती, व समन्यवक उदय वीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR), दुर्घटना पीड़ितों की प्राथमिक सहायता, तथा आपातकालीन चिकित्सा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को हाथों-हाथ अभ्यास कराकर वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं सही प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया गया।

    कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं एवं अचानक हृदयगति रुकने की घटनाओं में समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक CPR तकनीक का अभ्यास किया और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी प्राप्त की।

    डॉ. प्रेम सुराना (चेयरमैन) ने कहा कि इस प्रकार के जीवन रक्षक प्रशिक्षण विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं और आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

    डॉ. अंशु सुराना (वाइस चेयरमैन) ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को CPR का ज्ञान होना चाहिए, ताकि समय पर सहायता देकर अनमोल जीवन बचाए जा सकें।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीटा बिष्ट ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव द्वारा प्राथमिक चिकित्सा किट भेंट किया गया जिसे संस्था की तरफ से सोनिया गौड द्वारा ग्रहण किया गया एवं डॉ अपर्णा सोनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण समन्वयन विभागाध्यक्ष दीपेश गुप्ता द्वारा किया गया ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित सभी मंदिर आमजन के दर्शनों के लिए खुले हैं - देवस्थान मंत्री
    Next Article
    अनार उत्कृष्टता केंद्र, ढिंडोल बस्सी का शैक्षणिक भ्रमण: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर के कृषि संकाय विद्यार्थियों ने सीखी उच्च तकनीक बागवानी

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment