Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अनार उत्कृष्टता केंद्र, ढिंडोल बस्सी का शैक्षणिक भ्रमण: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर के कृषि संकाय विद्यार्थियों ने सीखी उच्च तकनीक बागवानी

    3 months ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका जयपुर के कृषि संकाय के बीएससी विद्यार्थियों ने अनार उत्कृष्टता केंद्र, ढिंडोल बस्सी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में लगभग 80 छात्रों ने भाग लेकर अनार की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों द्वारा फसल प्रबंधन तथा उच्च गुणवत्ता उत्पादन की विधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    विद्यार्थियों ने शेड नेट हाउस में पपीते की संरक्षित खेती तथा पॉली हाउस में विभिन्न प्रजातियों के फूलों की आधुनिक तकनीक से की जाने वाली खेती का भी अवलोकन किया। विशेषज्ञों द्वारा उन्हें संरक्षित खेती, सिंचाई प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

    यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए उच्च तकनीक आधारित बागवानी का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत फलदायी अवसर सिद्ध हुआ। इस अवसर पर कृषि संकाय के सभी संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में बेसिक लाइफ सेविंग (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    गुणवत्तापूर्ण शोध की आधारशिला पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में तीन दिवसीय शोध कार्यशाला का शुभारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment