Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    त्रिदिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ

    1 month ago

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर, त्रिवेणी नगर, जयपुर में व्यावसायिक क्षमतोन्नयन गतिविधि के अन्तर्गत त्रिदिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ। व्यावसायिक क्षमतोन्नयन कार्यक्रम एक अभिनव कार्यक्रम है जिसमें छात्रों की अभिरुचि के अनुसार 10 संघों (Clubs) में भारतीय ज्ञान परम्परा (IKS) को दृष्टिगत रखते हुए अभिरुचि के अनुसार भाग लेने वाले छात्रों के लिये त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषय के विशेषज्ञों द्वारा क्रीड़ा, नाट्य, संगीत, पर्यावरणसंरक्षण, नृत्य, स्वास्थ्य, चित्रांकन, रसप्रश्न , सांगणिक, राष्ट्रीय-सेवा-योजना आदि विषयों में प्रशिक्षण प्रदान कर छात्रों की अन्तर्निहीत क्षमताओं का उन्नयन कर गुणात्मक शिक्षण की भूमिका का निर्वहन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रोजगारोन्मुख कौशल, संचार-क्षमता, नेतृत्व गुण एवं कौशल का विकास करना है।

    ​परिसर प्रभारी निदेशक प्रो. श्रीधर मिश्र, सह-निदेशक प्रो. बोध कुमार झा, प्रो. शीशराम एवं प्रो. गौरांग बाघ, समन्वयक डॉ. कैलाशचन्द्र सैनी द्वारा प्रत्येक संघ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियां सम्पादित करते हुए इस कार्यशाला को ज्ञानवर्धन एवं प्रेरणादायक बताया।

    कार्यशाला के द्वितीय दिवस में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के आधुनिकविद्याशाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. गजेन्द्र प्रकाश शर्मा Sport Club, अर्जुनदेव Drama Club, दीपक शर्मा Music Club, जयपुर नेशनल यूनवर्सिटी, जयपुर की अतिरिक्त निदेशिका प्रो. पूर्णिमा नाग Environmental Club, अंशु रूपावत Dance Club, डॉ. रिंकू शर्मा Health, श्रीमती मानसी वशिष्ट Drawing, डॉ. संजीव पटवा Quiz, अजय मीना Cyber, सत्येन्द्र कुमार NSS एवं आचार्य, सह−आचार्य, सहायक आचार्य प्रो. रेखा कुमारी, डॉ. बत्तीलाल मीना, डॉ. दरियाव सिंह डॉ. सीमा अग्रवाल, नरेश सिंह, डॉ. ब्रह्मानन्द, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. देवकरण, डॉ सत्यकाम, डॉ. दीक्षिता अजवानी, डॉ. गुरिन्द्र कौर, डॉ. विनी शर्मा, डॉ. चेतन, डॉ. रामेश्वर दयाल, डॉ. नवनीत कुमार, समस्त संघ प्रभारी तथा ITEP के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अधिकारों को कागज़ों में सीमित नहीं रहने दिया जाएगा- निखिल डे
    Next Article
    पी. टी. ई. टी.-2026, दो वर्षीय बी.एड. में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment