Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पी. टी. ई. टी.-2026, दो वर्षीय बी.एड. में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

    1 month ago

    कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी. टी. ई. टी.- 2026 परीक्षा हेतु आज से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किये जा चुके है । वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कुलगुरु एवं मुख्य समन्वयक प्रो.बी.एल.वर्मा ने बताया की अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने से पूर्व परीक्षा सम्बन्धी दिशानिर्देश का आवश्यक रूप से अध्ययन कर लेवें । समन्वयक प्रो.क्षमता चौधरी ने बताया की पी. टी. ई. टी.-2026 में स्नातक उपरांत 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु ही आवेदन खोले गए है ।  

    *आवेदन प्रक्रिया* 

    अभ्यर्थी https://ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । स्वयं के नाम, जन्म दिनांक एवं माता- पिता का नाम को भरते वक्त कक्षा 10 वीं अंक तालिका को आधार बनाना चाहिए । बैंक से सम्बंधित जानकारी हेतु अभ्यार्थी स्वंय का बैंक खाते की डिटेल्स को ही भरें, परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक जानकारी परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए मान्य नहीं होगी । बी.एड. हेतु विषय का चयन काउंसलिंग के समय करवाया जायेगा । आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम सुस्पष्ट रंगीन फोटो, अंगूठा निशानी व हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखे । अभ्यर्थी राजस्थान राज्य के निर्धारित ई मित्र कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है । परीक्षा शुल्क 500 /- रूपये जमा कराने के लिए ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई से किया जा सकता तथा सफलतापूर्वक ऑनलाइन भुगतान के पश्चात अपने आवेदन पत्र की हार्ड कोपी प्रिंट कर संभाल कर रखें । हार्ड कॉपी को कार्यालय में जमा नहीं करवाना है | आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है । 

    *कौन कर सकते है आवेदन*

    आवेदन के लिए विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में न्यूनतम 50 % (पचास प्रतिशत) अंकों के साथ विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय की स्नातक/ स्नातकोत्तर उपाधि वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे । इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान एवं गणित में विशेषज्ञता के साथ स्नातक में कम से कम 55% अंक प्राप्त करने वाले या उपरोक्त के समतुल्य कोई अन्य अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। एनसीटीई (मान्यता मानदंड एवं प्रक्रिया) विनियम, 2014 के परिशिष्ट-4 के अनुसार - भारत के राजपत्र में अधिसूचित के अनुसार रहेगी । जो अभ्यर्थी पी.टी.ई.टी.-2026 के ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म की अन्तिम तिथि के समय योग्यताधारी नहीं हैं वे भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम काउंसलिंग में पंजीकरण की अन्तिम तिथि से पूर्व उपलब्ध होना चाहिए अन्यथा प्रवेश निरस्त माना जायेगा। अनुसूचित जाति /जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग /पी. डब्ल्यू. डी. और अन्य वर्गों के लिए आरक्षण तथा अंकों में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार देय होगी । इस कोर्स में आवेदन करने हेतु अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है । राजस्थान प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थी भी पी. टी. ई. टी.- 2026 के लिए आवेदन कर सकते है परन्तु वह सभी जनरल केटेगरी में प्रवेश के लिए पात्र होगें ।  

    *सावधानियाँ*

    सह-समन्वयक डॉ.रवि गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की संभावित तिथि 14 जून है । परीक्षा केंद्र के चयन हेतु जिलों के नाम की सूची आवेदन पत्र में दी गयी है । आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी पूर्ण सावधानी रखें । अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरते हुए अपनी श्रेणी, संकाय व लिंग आदि सभी सूचनाएँ सही व ध्यानपूर्वक भरें, इनमें परिवर्तन नहीं किया जायेगा । अभ्यर्थी केवल स्वयं के एवं वैध मोबाईल नं. एवं वैध ईमेल एड्रेस ही अंकित करें। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में गलत जानकारी पर प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा।आवेदन करने के पश्चात परीक्षा केंद्र परिवर्तन संभव नहीं होगा । सभी संकायों में आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार देय होगा । परीक्षा फॉर्म को भरने में आने वाली परेशानियों के निराकरण हेतु वेबसाइट पर दिये गए हेल्पलाइन नंबर एवं helpdesk का उपयोग करें । 

    *ऐसा होगा प्रश्न पत्र*

    परीक्षा आयोजना समिति सदस्य डॉ.संदीप हुड्डा ने बताया कि परीक्षा प्रश्न पत्र चार भागों में बंटा होगा | प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न तथा प्रश्न-पत्र में कुल 200 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे | पी. टी. ई. टी.- 2026 में मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड, जनरल अवेयरनेस तथा लेंग्वेज प्रोफिशियेन्सी के चार भाग होंगे | परीक्षा अवधि तीन घण्टे की होगी । प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा | लैंग्वेज प्रोफिशियेन्सी भाग को छोड़कर शेष प्रश्न पत्र अभ्यर्थी द्वारा चुनी गई भाषा में होगा । प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी |

    Click here to Read More
    Previous Article
    त्रिदिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ
    Next Article
    धौलपुर की बेटी का राजस्थान में डंका: किसान की पुत्री नीरज कुमारी बनीं RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर, हासिल की 63वीं रैंक

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment