Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग पर विशेष मास्टरक्लास का आयोजन

    1 hour ago

    21 अगस्त 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के कैरियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर द्वारा ”मास्टरक्लास ऑन प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग- शेपिंग बेटर एआई रिस्पॉन्सेस“ विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता हिमांशु सौदा, सर्टिफाइड आईबीएम ट्रेनर एवं एआई एक्सपर्ट, ने विद्यार्थियों को प्रभावी प्रॉम्प्ट्स तैयार करने तथा एआई से बेहतर, सटीक और उपयोगी प्रतिक्रियाओं को प्राप्त करने की तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों एवं डेमोंस्ट्रेशन्स के माध्यम से प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं तथा इसके एकेडमिक और प्रोफेशनल एप्लीकेशन की जानकारी दी। वक्ता ने उन प्लेटफ़ॉर्म्स के बारे में भी बताया जिनका इस्तेमाल करके छात्र एआई की मदद से कुछ ही मिनटों में अपनी वेबसाइट और ऐपलिकेशन बना सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में विद्यार्थियों के लिए इमर्जिंग तकनीकों को समझना और उनका प्रभावी उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नई तकनीकों के साथ स्वयं के कौशल में वृद्धि करने तथा अपने ज्ञान और क्षमताओं का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सेंटर संयोजिका डॉ. आकांक्षा गंडा ने बताया कि मास्टरक्लास विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रही तथा उन्हें एआई लिटरेसी, डिजिटल स्किल्स और वर्कप्लेस रेडीनेस विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सेंटर की सदस्य डॉ. दमयंती सोढा और डॉ. पारुल सिंह का इस सत्र के सफल आयोजन में योगदान रहा। इसमें लगभग 50 छात्राओं ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नीट-2026 : एम्स दिल्ली पहली पसंद, नीट का पहला प्रोविजनल सीट अलाॅटमेंट जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment