Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    8 राज बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ सम्पन्न, सभी को मिला पत्र

    1 hour ago

    एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

    8 राजस्थान बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया। कैंप कमांडेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अलग अलग कॉलेज एवं स्कूल के  इस कैंप में 561 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। इस कैंप में एनसीसी कैडेट को आले दर्जे की ट्रेनिंग प्रदान की गई जिसमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा हथियारों से संबंधित ट्रेनिंग, फायरिंग, युद्ध कौशल कला, नेतृत्व प्रतिभा आदि के बारे में प्रशिक्षण हासिल किया। इस कैंप में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के द्वारा भी एनसीसी कैडेट को आपदा के समय किस प्रकार से एनसीसी कैडेट भूमिका निभा सकते है, के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ साथ फायर फाइटिंग टीम के द्वारा भी कैडेट्स को डेमो दिया गया। वर्तमान में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के बारे में विस्तार से व्याख्यान आयोजित किया गया। इसके अलावा साइबर क्राइम, फूड न्यूट्रीशन, हेल्थ एवं हाइजिन, मेंटल हेल्ट, मेमोरी प्रोग्राम के साथ साथ करे व्याख्यानमाला का आयोजन इस कैंप में करवाया गया। एनसीसी कैडेट द्वारा ट्रेनिंग के साथ साथ शरीरिक गतिविधियों एवं मानसिक गतिविधियों में भाग लिया गया जिसमें टग ऑफ वार, रिले रेस, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, गैलरी गेम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वादविवाद प्रतियोगिता आदि प्रकार के अंतर कंपनी प्रतियोगियों का आयोजन इस कैंप के किया गया।

    कैंप के अंतिम दिन प्रतियोगियों में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित प्रमाण पत्र प्रदान किये गये एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित सबसे बड़ी मूंछों वाले राम सिंह चौहान एवं रिटायर्ड डी आई जी राधा वल्लभ पधारे। और उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स एवं कैंप में मौजूद सभी ट्रेनिंग अधिकारियों एवं एनसीसी अधिकारियों का सम्मान कर प्रोत्साहित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    8 राज बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ सम्पन्न
    Next Article
    आठ राज बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ सम्पन्न, सभी को मिला पत्र

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment